Real Life True Love Story 2020
सब तरफ गड़बड़, हलचल ही बनी हुई थी। तान्या उसके पिताजी के एक रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। उनके लड़की कि शादी थी। बड़ी बड़ी गाडियां, मेहमानों की हलचल, हर कोई अपने काम में लगा हुआ था, दिखावे की कोई कमी नहीं थी।
लेकिन पता नहीं क्यों तान्या का दिल वहां लग ही नहीं रहा था। उसे वहां बात करनेवाला कोई नहीं था। सबसे बड़ी बात उसके बेस्ट फ्रेंड उसके बुक्स यहां नहीं थे, इसीलिए उसे सब सुना सुना लग रहा था।
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
तान्या एक सीधी साधी लड़की थी। उसके पिताजी बहुत बड़े बिजनेसमैन थे। उनका स्वभाव बिल्कुल मनमिलाऊ था। तान्या बीकॉम फाइनल ईयर में पढ़ रही थी। रंग सांवला, आंखों पर चश्मा, लंबे बाल, पंजाबी सूट की शौकीन, किताबों को खुद से ज्यादा चाहनेवाली,.... ऐसी थी तान्या। उसके पिताजी को उसका स्वभाव बहुत अच्छा लगता था।
तान्या को एक बड़ी बहन भी थी। लेकिन.... लेकिन तान्या से बिल्कुल अलग। रंग गोरा, नशीली आंखें, कंधे तक बाल, वेस्टर्न ड्रेसिंग की शौकीन, पढ़ाई में जीरो, .....ऐसी थी नताशा। तान्या से नताशा बढ़ी थी। नताशा का पहले से ही एक्ट्रेस बनने का सपना था।
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
सात फेरों का समय हो गया था। दुल्हन को लाने के लिए पंडितजी ने कहा। तान्या ये सब देख ही रही थी के उसके मम्मी ने इससे जाकर तयार होने के लिए कहा। तान्या को न चाहते हुए भी उठना पड़ा। मंडप में सब आ गए थे। नताशा भी फेरों की जगह पहुंच गई थी।
तान्या से कुछ सामान मंगवाया गया था। तान्या जल्दी जल्दी में मंडप की ओर जा रही थी। चलते चलते वो किसी से टकरा गई 🤯.... हात से सामान का थाल जमीन पर जा गिरा। तान्या वो समेट रही थी के उसने देखा वो लड़का उसे मदद कर रहा था और माफी मांग रहा था।
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
तान्या देखते ही रह गई। मानो कोई चमत्कार देख लिया हो। बड़ी बड़ी आंखें, चेहरे पर बड़ी सी स्माइल, सॉरी बोलते वक्त तिलमिलाने वाला चेहरा.... वो आर्यन था। तान्या सिर्फ देख रही थी। उसका ध्यान आर्यन क्या बोल रहा है उसकी तरफ ध्यान नहीं था। थोडी देर में तान्या के मम्मी ने उसे आवाज दी। इतने में तान्या हड़बड़ाकर उठ गई और चली गई।
विवाह संपन्न हो गया था। तान्या और उसकी फैमिली वहां से मुंबई आ गए। सब अपने अपने रूटीन के हिसाब से चल रहा था। एक दिन तान्या के पापा के कुछ फ्रेंड्स घर पे खाना खाने के लिए आए। किस्मत जाने क्या चाहती थी...तान्या ने उस लड़के को दोबारा देखा। चूंकि तान्या की फैमिली फ्री माइंडेड थी इसीलिए आर्यन, तान्या और नताशा की पहचान हो गई।
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
आर्यन के पिताजी प्रोड्यूसर थे इसलिए नताशा ने डिसाइड किया कि वह आर्यन से फ्रेंडशिप बढ़ाएगी। एक दिन आर्यन ने नताशा को उसके घर की पार्टी में बुलाया। नताशा तुरंत तयार हो गई उसे पता था प्रोड्यूसर के घर की पार्टी मिस करना बेवकूफी का काम है। वह चली गई।
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
जगमगाती लाइट्स, न जाने कितने मशहूर एक्टर, नताशा ये सब देखकर बहुत खुश हुई। आर्यन नताशा से बात कर रहा था, लेकिन नताशा की बातो में सिर्फ एक्टरो का चर्चा था। आर्यन एक मॉडर्न लड़का होने की वजह से ये कोई नई बात नहीं लगी।
नताशा और आर्यन के बीच की नजदीकियां बढ़ रही थी। दोनों एक दूसरे को जान रहे थे। तान्या को आर्यन को लेकर फीलिंग्स थी लेकिन वो अपने बहन के प्यार में रुकावट नहीं बनना चाहती थी, इसलिए उसने कुछ नहीं कहा। एक रात नताशा और तान्या बाते करते बैठे थे।
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
नताशा ने कहा, " तान्या, मुझे लगता है आर्यन मुझे प्रपोज करनेवाला है।" तान्या ने कहा," अगर आर्यन ने तुम्हे शादी के लिए पूछा तो क्या तुम उससे शादी करोगी" इस बात पर नताशा हस पड़ी।हंसते हंसते उसने कहा," तान्या, तुझे पता है मेरे सपने कितने बड़े हैं, मै ये शादी करके अपनी लाइफ इतने जल्दी नहीं इन्वेस्ट करना चाहती।"
तान्या को उसका जवाब पसंद नहीं आया लेकिन उसने कुछ नहीं कहा। इतने में नताशा को आर्यन का कॉल आया उसने उसे कॉफी शॉप में मिलने के लिए बुलाया था। नताशा चली गई। आर्यन ने वहां नताशा को प्रपोज किया। लेकिन आर्यन ने नताशा को आरमसे सोच समझकर डिसीजन भी लेने के लिए कहा।
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
नताशा भी कहीं ना कहीं आर्यन से प्यार करने लगी थी। उसे आर्यन की कंपनी अच्छी लगती थी। उसने शादी के लिए हा कहा। आर्यन और नताशा की सगाई की तारीख निकाली गई। जोरों शोरों से तैयारियां होने लगी।
नताशा थोडी लापरवाह किस्म की लड़की थी, उसे पता था सगाई की अंगूठी लेने जाना है फिर भी वह सो गई। आर्यन की माताजी का देहांत कब का हो गया था। इसीलिए आर्यन को ज्वैलरी की समझ नहीं थी। आर्यन ने तान्या से पूछा कि क्या वह उसके साथ अंगूठी पसंद करने चलेगी तान्या ने हां कहा। सब शॉपिंग हो गई।
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
आखिर सगाई का दिन आ ही गया। सब तैयारिया हो गई थी। तान्या अपने मम्मी कि काम में मदद कर रही थी। बादमे तान्या की मम्मी ने तान्या को तयार होने के लिए कहा। तान्या उपर गई तभी नताशा कुछ सोचते हुए बैठी थी। तान्या ने नताशा को थोड़ा चीयर अप किया और सगाई के लिए तयार किया। मेहमान आ गए थे।
सब लोग नताशा का इंतज़ार कर रहे थे। तान्या से कहा गया कि वो नताशा को लेकर आए। लेकिन जब तान्या उपर गई तो उसने देखा कि नताशा रूम में नहीं है उसे थोड़ा अजीब लगा इधर उधर देखने के बाद उसे एक लेटर मिला उसे पढ़कर तान्या शॉक हो गई वो नीचे आयी और पिताजी को वो लेटर दिया।
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
नताशा को एक फिल्म में काम करने का मौका मिला था इसलिए वो घर छोड़कर चली गई थी। लेकिन उसने आर्यन के बारे में एक बार भी सोंचा नहीं था। ये बात सुनकर आर्यन को बहुत शॉक लगा। फ़ैमिली की बदनामी ना हो इसलिए तान्या के मम्मी पापा ने आर्यन कि सगाई तान्या से करने की सोची।
तान्या एक सीधी साधी लड़की थी अपने माता पिता के आगे कभी नहीं जाती थी। उसने हां कर दी। लेकिन वो अभी भी परेशान थी कि वो ये सब कैसे हैंडल करेगी। इसी तरह तान्या और आर्यन की सगाई हो गई।
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
एक दिन आर्यन तान्या के घर आया और तान्या के मम्मी पापा से बात की। वो तान्या को अपने साथ उनके फार्म हाउस पर कुछ दिन लेकर जाना चाहता था। चूंकि तान्या की फ़ैमिली फ्री माइंडेड थी इसलिए उन्होंने हा कर दी। तान्या और आर्यन इसी तरह उनके फार्म हाउस के लिए निकल पड़े।
फार्म हाउस पर उनकी बहुत अच्छी तरह से दोस्ती हुई। वो एक दूसरे को जानने लगे थे, एक दूसरे की कंपनी एन्जॉय करने लगे थे। इसी तरह आर्यन को तान्या में अपने रियल लव का एहसास हुआ। वो दोनो फार्म हाउस से वापस आ गए।
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
ऐसे ही दिन बीत गए। तान्या और आर्यन के शादी कि डेट फिक्स हो गई। सब शाॅपिंग हो गई। शादी का दिन आ गया। फेरे होनेवाले हि थे कि वह नताशा आ गई । "रुको", इतनी जोर से कहा की सब हॉल के लोग कन्फ्यूज हो गए। नताशा तान्या पे बहुत नाराज़ थी।
नताशा ने कहा," कयों तुम्हे कोई और नहीं मिला। मेरे ही आर्यन पे तुम्हारी नजर थी पहले से में जानती थी।" और न जानें क्या क्या। तभी आर्यन ने नताशा से कहा कि ,"तुम्हे इतना ही प्यार था तो तब तुम कहां थी जब तुम्हारी वजह से मेरी फैमिली को जलील होना पड़ा। तुम एक बार मुझे बता देती तो हम कुछ सोल्यूशन निकलते ना।
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
लेकिन अब बहुत देर हो गई है। मुझे मेरी जिंदगी में एक अच्छी दोस्त, एक अच्छी लाइफ पार्टनर चाहिए थी और वो मुझे मिल गई है।" इतना कहकर आर्यन ने तान्या का हाथ थामा और उन्होंने फेरे लिए। नताशा कुछ नहीं कर पाई। नताशा को अपनी गलती का एहसास हुआ।
![]() |
Conclusion:
तो दोस्तों। कभी कभी हमें लगता है किसीको फर्स्ट साईट देखकर हमें प्यार हो गया है लेकिन वो प्यार नहीं सिर्फ एक अट्रैक्शन होता है। सच्ची मोहब्बत तो रूह की मोहब्बत होती है, जिसमें एक को दर्द हुआ तो दूसरा रोता है । कभी कभी शादी होना ही लव का success होना ऐसा नहीं बोल सकते। इस कहानी में तान्या को आर्यन से मोहब्बत थी इसीलिए उसने आर्यन को खुश देखना चाहा। नताशा के साथ आर्यन खुश था तो उसने वही एक्सेप्ट कर लिया। मोहब्बत में sacrifice भी बहुत matter करता है। आप इस बात को सोंचके देखिए!!!!






