बुधवार, 28 अप्रैल 2021

Cute love story,रियल लाइफ ट्रू लव स्टोरी,सच्ची मोहब्बत,A unique love story, unusual love stories



Cute love story,रियल लाइफ ट्रू लव स्टोरी,सच्ची मोहब्बत,A unique love story, unusual love story.

Part 1


हंसती खेलती जिंदगी जब रोती धोती हो जाए तो कैसा लगता है। ऐसी ही एक कहानी याद आयी,मुझे लगा आप सब लोगों को बताना चाहिए।

पता है भरोसा कितनी कीमती बात है,सालो से की हुई मेहनत सालो का भरोसा एक छोटी सी गलतफहमी की वजह से टूटे तो कैसा लगता है।

A unique love story, unusual love stories


ये तो पता होगा आप सब लोगों को लेकिन ये पता है कि उस इंसान पे क्या बितती है जिससे ये गलती हो जाए,जिसने अपनो के खुशी के लिए क्या कुछ नहीं किया होता है।

लेकिन जब वो खुदके बारे में सोचने लगता है तो उसीके अपनो को लगता है कि उसने उनका भरोसा तोड़ा।आपको क्या लगता है,क्या सच में ऐसा होता है।

पता है जब ये बात उसको पता चलती है तब उसपे क्या बीत रही होती है।


A unique love story, unusual love stories


आज की कहानी कुछ ऐसीही है दोस्तो............शायद ये आपको पसंद आए......

एक लड़की थी।सीधी साधी,अपनो का सोचने वाली,उनसे बहुत ज्यादा प्यार करने वाली,उनकी इज्जत करने वाली।ऐसा लगता था वो सभी ही उसकी दुनिया है बाहरी दुनिया से उसका कोई रिश्ता ही नहीं हो।

जब वो स्कूल में थी तब उसको बाहरी दुनिया क्या होती है इसका थोडा भी अंदाजा नहीं था।आपको तो पता ही होगा बाहरी दुनिया कितनी स्वार्थी होती है......है ना।

क्यूट लव स्टोरी


उस लड़की का बस उसके मां बाप,भाई बहन,परिवार, रिश्तेदार इन्हीं से संबंध था।


A unique love story, unusual love stories


लेकिन वो जैसे जैसे बड़ी होते जा रही थी दुनिया भर की बाते उनके षडयंत्र धीरे धीरे मालूम होते चले जा रहे थे।मुझे लगता है कि,हर लड़की या लड़के के लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है कि जिंदगी में कितने अनसुलझे,डरावने पल होते है जिससे उनको बचते बचाते निकलना होता है

पता है उस लड़की का कितना फायदा हो रहा था।पता है क्यों, क्योंकि उसको ना इन सबकी जानकारी हो रही थी।और एक बात तो बताना भूल ही गई।आपको क्या बताऊं उसकी आदतें........उसके मां बाप तो उसको उनका बेटा समझते।

जब उस लड़की का एडमिशन कॉलेज में हुआ तो उसको अपने मां बाप,भाई बहन से दूर.......... सिटी में जाना पड़ा।कितने बड़े सपने कितनी उम्मीदें थीं उसकी खुदसे फ़ैमिली से ये सब लेके साथ जा रही थी।

Cute love story,रियल लाइफ ट्रू लव स्टोरी,सच्ची मोहब्बत


उसी में दिन बीते जा रहे थे।वो अपनी पढ़ाई खुशी खुशी पूरी कर रही थी।उसको तो ये तक पता नहीं था कि लडके भी दोस्त बन सकते है,उसका दिमाग तो बस यही जानता था कि लडको से बात करना मतलब खुद की परेशानी बढाना।

ऐसेहि डरते डरते वो अपने कॉलेज जाती थी।एक दिन अचानक उसके साथ एक लडके ने दोस्ती की बात कर ली,जो उसी के क्लास में पढ़ता था। काव्या,अरे मैं तो आपको बताना ही भूल गई की उस लडकी का नाम काव्या है।

A unique love story

Cute love story,रियल लाइफ ट्रू लव स्टोरी,सच्ची मोहब्बत


एक तो काव्या डरते डरते अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी उपर से एक और नई परेशानी.......... उफ़।वो जैसे तैसे उस लड़के को इग्नोर कर रही थी और वो लड़का था की उसका पीछा ही नही छोड़ रहा था।

काव्या को उसके सहेलियों ने समझाया की लड़के से दोस्ती करना मतलब मां बाप को धोका देना नही होता।कुछ दिनों बाद काव्या को उस लड़के पर भरोसा होने लगा था की,वो गलत इंटेंशन से उसके साथ दोस्ती नही करना चाहता।

तब काव्या भी उसके सहेलियों के जैसे सोचने लगी..........और क्यों न सोचे......बताओ जरा।उसका सोचना सही था लेकिन क्या उस लड़के की सोच सही थी काव्या के बारे में ?

Cute love story,रियल लाइफ ट्रू लव स्टोरी,सच्ची मोहब्बत


चलो बता ही देती हूं।
विनय....विनय उसका नाम था।कॉलेज का सबसे हैंडसम और कुल दिखने वाला लड़का।काव्या भी कुछ कम नहीं थी,उसी की वजह से विनय काव्या से दोस्ती करना चाहता था।वो नही चाहता था की,काव्या जैसी खूबसूरत,क्यूट लडकी किसी और लडके की फ्रेंड बने।उसको लगता था की,काव्या अगर उसकी फ्रेंड बनेगी तो,वो कॉलेज में और ज्यादा पॉपुलर हो जायेगा।

unusual love stories


अब ये काव्या को पता नही था की,विनय इसी वजह से उसके साथ दोस्ती करना चाहता था।खैर.......आगे तो पढ़ते है न क्या हुआ आगे।विनय जैसा सोचता था,सेम टू सेम वैसा वैसा हो रहा था।काव्या की और उसके दोस्ती की वजह से विनय और कॉलेज में पॉपुलर हो रहा था,की एक तो वो कॉलेज का सबसे हैंडसम बॉय और उपर से काव्या जैसी खूबसूरत लडकी उसकी दोस्त....... वाह भाई......ये तो सोने पे सुहागा।

लेकिन आपको पता है।काव्या को विनय का रोज रोज का अटेंशन देना,उसी के साथ रहना।उसी से बाते करना।उसकी हेल्प करना ये सब.........पता नही क्यू उसकी आदत पड़ गई थी।

Cute love story,रियल लाइफ ट्रू लव स्टोरी,सच्ची मोहब्बत


विनय एक दिन भी अगर कॉलेज न आता तो काव्या का मन ही नही लगता पढ़ाई में......अब अप ही बताओ......ये काव्या की आदत थी या उसको सच में विनय से प्यार होते जा रहा था।ये तो अच्छी बात है न।अब तो कुल लड़का लड़की सेम एज,सेम मैच्योरिटी और तो और उनमें अंडरस्टैंडिंग भी बहुत थी,हो सकता है न की प्यार हो।अब हो गया काव्या को उससे प्यार बताओ.........है ना इंट्रेस्टिंग बात.....

रियल लाइफ ट्रू लव स्टोरी,सच्ची मोहब्बत



अब सुनो विनय की बात......विनय के दोस्त उसको मजाक मजाक में पूछ लेते है।शायद......तुझे काव्या से प्यार हुआ है।इसीलिए तू हमेशा उसी के साथ रहता है।अगर ये सच है तो तुम दोनो कॉलेज के बेस्ट कपल बन सकते हो।

Cute love story,रियल लाइफ ट्रू लव स्टोरी,सच्ची मोहब्बत


(विनय):–तुम सब पागल तो नहीं हो गए हो........मैं और उस गवार से प्यार.......हा हा हा........मैं तो बस उसके खूबसूरती का फायदा उठा रहा हूं,लोगो को अटेंशन पाने के लिए न की उसे अपनी वाइफ बनाने के लिए।............ शॉक हुए सब सुनके.........कोई कैसे किसी लड़की का फायदा उठा सकता है।

काव्या को अगर पता चलेगा तो उसको कितना बुरा लगेगा।विनय ने तो ये कभी सोचा ही नही होगा.....है ना।

तो बताओ दोस्तो आगे क्या हुआ होगा..........काव्या के साथ.......?
 

शनिवार, 29 अगस्त 2020

Real Life True Love Story


Real Life True Love Story 2020


                    सब तरफ गड़बड़, हलचल ही बनी हुई थी। तान्या उसके पिताजी के एक रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। उनके लड़की कि शादी थी। बड़ी बड़ी गाडियां, मेहमानों की हलचल, हर कोई अपने काम में लगा हुआ था, दिखावे की कोई कमी नहीं थी।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story

                      लेकिन पता नहीं क्यों तान्या का दिल वहां लग ही नहीं रहा था। उसे वहां बात करनेवाला कोई नहीं था। सबसे बड़ी बात उसके बेस्ट फ्रेंड उसके बुक्स यहां नहीं थे, इसीलिए उसे सब सुना सुना लग रहा था।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                      तान्या एक सीधी साधी लड़की थी। उसके पिताजी बहुत बड़े बिजनेसमैन थे। उनका स्वभाव बिल्कुल मनमिलाऊ था। तान्या बीकॉम फाइनल ईयर में पढ़ रही थी। रंग सांवला, आंखों पर चश्मा, लंबे बाल, पंजाबी सूट की शौकीन, किताबों को खुद से ज्यादा चाहनेवाली,.... ऐसी थी तान्या। उसके पिताजी को उसका स्वभाव बहुत अच्छा लगता था।
                      तान्या को एक बड़ी बहन भी थी। लेकिन.... लेकिन तान्या से बिल्कुल अलग। रंग गोरा, नशीली आंखें, कंधे तक बाल, वेस्टर्न ड्रेसिंग की शौकीन, पढ़ाई में जीरो, .....ऐसी थी नताशा। तान्या से नताशा बढ़ी थी। नताशा का पहले से ही एक्ट्रेस बनने का सपना था।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                     सात फेरों का समय हो गया था। दुल्हन को लाने के लिए पंडितजी ने कहा। तान्या ये सब देख ही रही थी के उसके मम्मी ने इससे जाकर तयार होने के लिए कहा। तान्या को न चाहते हुए भी उठना पड़ा। मंडप में सब आ गए थे। नताशा भी फेरों की जगह पहुंच गई थी।
         
Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story
     
                     तान्या से कुछ सामान मंगवाया गया था। तान्या जल्दी जल्दी में मंडप की ओर जा रही थी। चलते चलते वो किसी से टकरा गई 🤯.... हात से सामान का थाल जमीन पर जा गिरा। तान्या वो समेट रही थी के उसने देखा वो लड़का उसे मदद कर रहा था और माफी मांग रहा था।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                   तान्या देखते ही रह गई। मानो कोई चमत्कार देख लिया हो। बड़ी बड़ी आंखें, चेहरे पर बड़ी सी स्माइल, सॉरी बोलते वक्त तिलमिलाने वाला चेहरा.... वो आर्यन था। तान्या सिर्फ देख रही थी। उसका ध्यान आर्यन क्या बोल रहा है उसकी तरफ ध्यान नहीं था। थोडी देर में तान्या के मम्मी ने उसे आवाज दी। इतने में तान्या हड़बड़ाकर उठ गई और चली गई।
                         विवाह संपन्न हो गया था। तान्या और उसकी फैमिली वहां से मुंबई आ गए। सब अपने अपने रूटीन के हिसाब से चल रहा था। एक दिन तान्या के पापा के कुछ फ्रेंड्स घर पे खाना खाने के लिए आए। किस्मत जाने क्या चाहती थी...तान्या ने उस लड़के को दोबारा देखा। चूंकि तान्या की फैमिली फ्री माइंडेड थी इसीलिए आर्यन, तान्या और नताशा की पहचान हो गई।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                        इसी बीच नताशा ने एक्ट्रेस बनने के लिए स्पेशल फोटो शूट किया था। नताशा खुश थी।  नताशा ने ये बात सिर्फ तान्या को बताई थी। तान्या ने नताशा को इंसिस्ट भी किया था कि वह ये बात उसके पापा को बताए लेकिन नताशा मूवी में काम करने का प्रपोजल मिलेगा तब बताऊंगी ऐसे कहकर बात टाल दी।

                      आर्यन के पिताजी प्रोड्यूसर थे इसलिए नताशा ने डिसाइड किया कि वह आर्यन से फ्रेंडशिप बढ़ाएगी। एक दिन आर्यन ने नताशा को उसके घर की पार्टी में बुलाया। नताशा तुरंत तयार हो गई उसे पता था प्रोड्यूसर के घर की पार्टी मिस करना बेवकूफी का काम है। वह चली गई।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                     जगमगाती लाइट्स, न जाने कितने मशहूर एक्टर, नताशा ये सब देखकर बहुत खुश हुई। आर्यन नताशा से बात कर रहा था, लेकिन नताशा की बातो में सिर्फ एक्टरो का चर्चा था। आर्यन एक मॉडर्न लड़का होने की वजह से ये कोई नई बात नहीं लगी।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                    नताशा और आर्यन के बीच की नजदीकियां बढ़ रही थी। दोनों एक दूसरे को जान रहे थे। तान्या को आर्यन को लेकर फीलिंग्स थी लेकिन वो अपने बहन के प्यार में रुकावट नहीं बनना चाहती थी, इसलिए उसने कुछ नहीं कहा। एक रात नताशा और तान्या बाते करते बैठे थे।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                  नताशा ने कहा, " तान्या, मुझे लगता है आर्यन मुझे प्रपोज करनेवाला है।" तान्या ने कहा," अगर आर्यन ने तुम्हे शादी के लिए पूछा तो क्या तुम उससे शादी करोगी" इस बात पर नताशा हस पड़ी।हंसते  हंसते उसने कहा," तान्या, तुझे पता है मेरे सपने कितने बड़े हैं, मै ये शादी करके अपनी लाइफ इतने जल्दी नहीं इन्वेस्ट करना चाहती।"

                 तान्या को उसका जवाब पसंद नहीं आया लेकिन उसने कुछ नहीं कहा। इतने में नताशा को आर्यन का कॉल आया उसने उसे कॉफी शॉप में मिलने के लिए बुलाया था। नताशा चली गई। आर्यन ने वहां नताशा को प्रपोज किया। लेकिन आर्यन ने नताशा को आरमसे सोच समझकर डिसीजन भी लेने के लिए कहा।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                नताशा भी कहीं ना कहीं आर्यन से प्यार करने लगी थी। उसे आर्यन की कंपनी अच्छी लगती थी। उसने शादी के लिए हा कहा। आर्यन और नताशा की सगाई की तारीख निकाली गई। जोरों शोरों से तैयारियां होने लगी।

                 नताशा थोडी लापरवाह किस्म की लड़की थी, उसे पता था सगाई की अंगूठी लेने जाना है फिर भी वह सो गई। आर्यन की माताजी का देहांत कब का हो गया था। इसीलिए आर्यन को ज्वैलरी की समझ नहीं थी। आर्यन ने तान्या से पूछा कि क्या वह उसके साथ अंगूठी पसंद करने चलेगी तान्या ने हां कहा। सब शॉपिंग हो गई।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                आखिर सगाई का दिन आ ही गया। सब तैयारिया हो गई थी। तान्या अपने मम्मी कि काम में मदद कर रही थी। बादमे तान्या की मम्मी ने तान्या को तयार होने के लिए कहा। तान्या उपर गई तभी नताशा कुछ सोचते हुए बैठी थी। तान्या ने नताशा को थोड़ा चीयर अप किया और सगाई के लिए तयार किया। मेहमान आ गए थे।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                सब लोग नताशा का इंतज़ार कर रहे थे। तान्या से कहा गया कि वो नताशा को लेकर आए। लेकिन जब तान्या उपर गई तो उसने देखा कि नताशा रूम में नहीं है उसे थोड़ा अजीब लगा इधर उधर देखने के बाद उसे एक लेटर मिला उसे पढ़कर तान्या शॉक हो गई वो नीचे आयी और पिताजी को वो लेटर दिया।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                 नताशा को एक फिल्म में काम करने का मौका मिला था इसलिए वो घर छोड़कर चली गई थी। लेकिन उसने आर्यन के बारे में एक बार भी सोंचा नहीं था। ये बात सुनकर आर्यन को बहुत शॉक लगा। फ़ैमिली की बदनामी ना हो इसलिए तान्या के मम्मी पापा ने आर्यन कि सगाई तान्या से करने की सोची।

               तान्या एक सीधी साधी लड़की थी अपने माता पिता के आगे कभी नहीं जाती थी। उसने हां कर दी। लेकिन वो अभी भी परेशान थी कि वो ये सब कैसे हैंडल करेगी। इसी तरह तान्या और आर्यन की सगाई हो गई।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                 एक दिन आर्यन तान्या के घर आया और तान्या के मम्मी पापा से बात की। वो तान्या को अपने साथ उनके फार्म हाउस पर कुछ दिन लेकर जाना चाहता था। चूंकि तान्या की फ़ैमिली फ्री माइंडेड थी इसलिए उन्होंने हा कर दी। तान्या और आर्यन इसी तरह उनके फार्म हाउस के लिए निकल पड़े।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story

     
                फार्म हाउस पर उनकी बहुत अच्छी तरह से दोस्ती हुई। वो एक दूसरे को जानने लगे थे, एक दूसरे की कंपनी एन्जॉय करने लगे थे। इसी तरह आर्यन को तान्या में अपने रियल लव का एहसास हुआ। वो दोनो फार्म हाउस से वापस आ गए।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story

               
               ऐसे ही दिन बीत गए। तान्या और आर्यन के शादी कि डेट फिक्स हो गई। सब शाॅपिंग हो गई। शादी का दिन आ गया। फेरे होनेवाले हि थे कि वह नताशा आ गई । "रुको", इतनी जोर से कहा की सब हॉल के लोग कन्फ्यूज हो गए। नताशा तान्या पे बहुत नाराज़ थी।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                नताशा ने कहा," कयों तुम्हे कोई और नहीं मिला। मेरे ही आर्यन पे तुम्हारी नजर थी पहले से में जानती थी।" और न जानें क्या क्या। तभी आर्यन ने नताशा से कहा कि ,"तुम्हे इतना ही प्यार था तो तब तुम कहां थी जब तुम्हारी वजह से मेरी फैमिली को जलील होना पड़ा। तुम एक बार मुझे बता देती तो हम कुछ सोल्यूशन निकलते ना।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story


                लेकिन अब बहुत देर हो गई है। मुझे मेरी जिंदगी में एक अच्छी दोस्त, एक अच्छी लाइफ पार्टनर चाहिए थी और वो मुझे मिल गई है।" इतना कहकर आर्यन ने तान्या का हाथ थामा और उन्होंने फेरे लिए। नताशा कुछ नहीं कर पाई। नताशा को अपनी गलती का एहसास हुआ।

Hindi Love Story, हिंदी लव स्टोरी,Real Life Love Story

अब आर्यन और तान्या एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं।

Conclusion:
तो दोस्तों। कभी कभी हमें लगता है किसीको फर्स्ट साईट देखकर हमें प्यार हो गया है लेकिन वो प्यार नहीं सिर्फ एक अट्रैक्शन होता है। सच्ची मोहब्बत तो रूह की मोहब्बत होती है, जिसमें एक को दर्द हुआ तो दूसरा रोता है । कभी कभी शादी होना ही लव का success होना ऐसा नहीं बोल सकते। इस कहानी में तान्या को आर्यन से मोहब्बत थी इसीलिए उसने आर्यन को खुश देखना चाहा। नताशा के साथ आर्यन खुश था तो उसने वही एक्सेप्ट कर लिया। मोहब्बत में sacrifice भी बहुत matter करता है। आप इस बात को सोंचके देखिए!!!!


सोमवार, 8 जून 2020

।।True Love Story।।Cute Love Story।।

Sachha Pyar,Real Cute Love Story.

                   "प्यार , सुनने में कितना अच्छा लगता है ना लेकिन उसको निभाना उतना ही मुश्किल।"

                  रोज रोज की टेंशन,झगड़े ये सब देखकर उसको प्यार से डर लगने लगा था।उसको लगने लगा था कि,प्यार होता तो झगड़े नहीं होते।प्यार के लिए उसके दिल में बहुत सारी गलतफहमियां हो चुकी थी।

                ऐसी वैसी उलटी सीधी बाते उसने अपने दिमाग में भर रखी थी प्यार के बारे में,उसने ठान लिया था कि बस प्यार नहीं करेगी।


True Love Story।।Cute Love Story


               आनम,यही वो लड़की थी जिसको प्यार से नफ़रत सी हो  गई  थी।उसकी भी  क्या गलती थी,उसके आस पास के माहौल  ने उसको ऐसे  सोचने पर मजबूर किया था।

               
True Love Story।।Cute Love Story


             आनम एक  middle class परिवार की लड़की है।जिसको सपने देखने का कोई हक नहीं था।वैसे तो वो थी इतनी समझदार की उसको लगता था कि सपने देखना अपने बस कि बात नहीं है।

             लेकिन वो नहीं जानती थी कि,प्यार सोच समझकर नहीं किया जा सकता बस हो जाता है,है ना? हंसते खेलते जो मिला है उसमे खुश रहके आनम बस जैसे तैसे जी रही थी।


             उसको लगता था कि वो प्यार की बिना ही खुश है उसके बिना ही वो अपनी पूरी जिंदगी जी सकती है।लेकिन एक बात थी जो उसको गुस्सा दिलाती थी, शादी। पता नहीं क्यों शादी उसके लिए बस एक formality है।



True Love Story।।Cute Love Story


              फिर आया आनम के life में  twist,वो क्या था पता है,प्यार!


              उसका नाम था अज्जू ,आनम के ही शहर का था।उसके कॉलेज पे पढ़ने आया था।न्यू एडमिशन था अज्जू का ,और सबसे खास बात पता है क्या थी अज्जू आनम के ही क्लास में था।



True Love Story।।Cute Love Story


             अज्जू और आनम के खयाल बिल्कुल अलग थे।अज्जू को प्यार पे बहुत भरोसा था।उसको प्यार एक भावना नहीं जिंदगी लगती थी जिसे जिंदगी भर के लिए जिया जाता है।

             वैसे अज्जू बहुत बोलने वाला लड़का था इतनी प्यारी प्यारी बाते करता कि सामने वाला खुश हो जाता।एक महीने में ही अज्जू सबका बहुत अच्छा दोस्त बन चुका था।


             सब लड़के लड़कियां अज्जू के दोस्त बन चुके थे,आनम को छोड़के बस।



True Love Story।।Cute Love Story



वो कहते है ना किसिकी आदत सबसे अलग हो तो उन्ही लोगों की तरफ सबका ध्यान जाता है।

               आनम कि आदत कि वजह से अज्जू उसकी तरफ attract होते चला जा रहा था।जैसा कि हमें मालूम है आनम की प्यार के लिए जो सोच है,उसको किसी लड़के के साथ frank नही होने देती।

               अज्जू को कहीं ना कहीं आनम कि यही आदत उसके  बारे में सोचने के लिए मजबूर किए जा रही थी।अज्जू को आनम कि innocence,masumiyat पसंद आने लगी थी।


              उसको पता नहीं था कि आनम के दिल में प्यार के बारे में नफ़रत सी है।अज्जू उससे दोस्ती करने की कोशिश करता,और आनम उसको हमेशा avoid करती रहती थी।


             लेकिन अज्जू इतने जल्दी हार मानने वालो में से नहीं था।आनम से दोस्ती करके ही रहूंगा ये सोच लिया था उसने, पर आनम के सामने उसकी एक ना चलती थी।



True Love Story।।Cute Love Story


             अज्जू को आनम कि friend से पता चला कि उसकी problem क्या है।अज्जू को ये समझ में नहीं आ रहा था कि आनम को ऐसी गलतफमियां क्यों हुई है।


True Love Story।।Cute Love Story


            अज्जू ने इस बात की तहकीकात की तो उसको पता चला कि आनम के मम्मी पापा की love marriage थी,फिर भी वो दोनो के झगड़े नफ़रत ये सबसे आनम को प्यार के बारे में ना सोचने के लिए मजबूर किया था।

            अज्जू को जब पता चला तो उसको बहुत बुरा लगा।उसने आनम के इस सोच को बदलने का फैसला किया।पता है इतना सब क्यों किया जा रहा था,क्योंंकि अज्जू को आनम से प्यार होने लगा था।और इसके लिए आनम कि thinking को बदलना बहुत जरूरी था।


           बहुत सारी कोशिशों के बाद भी अज्जू को सफलता नहीं मिल रही थी।आनम को अज्जू कि हरकते कुछ गड़बड़ी सी लग रही थी।रोज रोज अज्जू का उससे बात करने की कोशिश,उसके आगे पीछे मंडराना इन सबकी आनम को आदत सी हो गई थी।



True Love Story।।Cute Love Story


           अज्जू आनम की आदत बदलने कि कोशिश करते करते परेशान हो गया था।आगे क्या करना है उसके कुछ समझ नहीं आ रहा था। इन सब बातो में कुछ दिन ऐसे ही निकलते चले गए।

           अज्जू को एक idea सूझी,दूसरे दिन से ही अज्जू ने वो सभी हरकते बंद कर दी जैसे आनम के आगे पीछे घूमना,उससे बात करने की कोशिश करना।और इधर आनम को गुस्सा आने लगा था कि अज्जू कभी बात करने की कोशिश करता है कभी avoid करता रहता है।


          आनम ने जब उसके friend को पूछा कि ये सब क्या हो रहा है उसने कहा कि,"आनम,तुझे अज्जू से प्यार होने लगा है शायद।"ये सुनते ही आनम को गुस्सा आने लगा कि उसे कैसे प्यार हो सकता है,ये possible ही नहीं है ऐसा वैसा।


           ऐसे लग रहा था जैसे आनम ये सब टालने कि कोशिश कर रही है।दोनो को प्यार तो हो चुका था लेकिन...........



True Love Story।।Cute Love Story


            आनम को लगता था कि आगे future में उसके भी उसके मम्मी पापा की तरह झगड़े होंगे।प्यार व्यार कुछ नहीं होता बस ये सब ढकोसले है।


True Love Story।।Cute Love Story


            अज्जू ने आनम को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो एक बात सुनने को तैयार नहीं थी।अज्जू के पास बस एक ही option था ,आनम के मम्मी पापा........

            अज्जू ने आनम के मम्मी पापा से बात की, कि वो आनम से बहुत प्यार करता है और आनम भी उससे प्यार करती है लेकिन को उसे acceptनही कर रही है।वो भी हैरान थे कि उनकी खुदकी love marriage होते हुए भी आनम को किस बात का डर है।


             आनम के घर आते ही उसके मम्मी पापा ने उसको प्यार की अहमियत क्या है  समझाया।प्यार में अगर छोटे मोटे झगड़े ना हो तो जीने का मजा नहीं आता।उसके मम्मी पापा ने बताया कि झगड़ों का मतलब नफ़रत नहीं होती,बल्कि उन झगड़ों में भी प्यार चूपा हुआ होता है।



True Love Story।।Cute Love Story


             आनम को कुछ कुछ समझ में आ रहा था।उसको लग रहा था कि उसने अज्जू के साथ बहुत बुरा बरताव किया है,उसके प्यार को ठुकराया है।आनम को अंदर ही अंदर बहुत तकलीफ सी हो रही थी कि,आनम के मम्मी पापा ने उसको बताया कि अज्जू उससे कितना प्यार करता है।

             सच्चा प्यार,जिसमें अज्जू ने आनम के जीने का गलत ढंग बदलना चाहा।आनम को सही मायनों में जीना सिखाया चाहा।और सबसे बड़ी बात ये कि,कभी अज्जू ने आनम को उसके प्यार को accept करने के लिए मजबूर नहीं किया।और इससे ज्यादा सच्चा प्यार कोई नहीं कर सकता ये आनम को समझ में आ गया था।


            आनम ने अज्जू से अपने प्यार का इकरार किया,अज्जू ने भी आनम को बताया कि को उससे कितना ज्यादा प्यार करता है।



True Love Story।।Cute Love Story


            इसी तरह उनका प्यार सफल हुआ।उन्होंने प्यार को जिंदगी बना कर जीना सिखा।उसकी इज्जत करने लगे,कभी ना जुदा होने की कसमें लेके उन्होंने एकसाथ रहने का फैसला किया।


तात्पर्य:-प्यार में अगर छोटे मोटे झगड़े ना हो तो जीने का मजा नहीं आता।झगड़ों का मतलब नफ़रत नहीं होती,बल्कि उन झगड़ों में भी प्यार चूपा हुआ होता है।

मंगलवार, 26 मई 2020

Unforgettable Love:Real life coincidence,Pure love,सच्चा प्यार, सच्ची मोहब्बत

Unforgettable Love:Real life coincidence,Pure love,सच्चा प्यार.

सच्चे प्यार की सच्ची कहानी.......


अनजानी सी लड़की पार्क में बेंच के सीट पर बैठे अपने मुश्किलें कैसे खत्म होंगे,ये सोचते बैठी रहती।ये बात अरुण को कुछ अटपटी सी लगती थी।



अरुण अपने काम के प्रति बहुत ही एक्साइटेड था। क्योंंकि अभी तो उसके करियर कि शुरुआत हुई थी।अरुण एक महीने पहले ही बैंगलौर शिफ्ट हुआ था, उसको एक नई नौकरी जो मिल गई थी।वो रोज सुबह घर के पास के ही पार्क में घूमने जाता था।

जब अरुण उस लड़की को देखता उसको बड़ा अजीब लगता था।मीना..............ये को लड़की थी, बेचारी दिखने को एकदम प्रोफेशनल, पढ़ी लिखी।लगता था उसको अच्छी जॉब होगी, अच्छे घर में रहने वाली.......अरुण को ये समझ में नहीं आता था कि इस लड़की को क्या परेशानी हो सकतीं है।


सोमवार, 18 मई 2020

Unconditioned love,pure love,best love story,popular love story

 Unconditioned love,pure love,best love story,popular love story.




 सुरेख, अति कोमल, मनमोहक स्वर...... कोई भी आसानी से आकर्षित होता ऐसी आवाज़ थी वह।

दंग रह गए विजय के दिलको कोसने वाले अनगिनत विचारों को पीछे छोड़कर उसका मन उस आवाज़ पर केंद्रित हो गया।

पार्टीशन की उस ओर से वह आवाज़ आ रही थी।

*ए मालिक तेरे बंदे हम,
*ऐसे हो हमारे करम।।

वाह क्या बात थी उस आवाज में। आवाज़ नही मानो कोई कोयल की बोली हो। ना कोई वाद्य का साथ ना कोई उलझन।। सीधी सरल आवाज़....

हल्की सी आवाज़ में वह गीत शुरू हुआ। देखते ही देखते डिब्बे में से आनेवाले सभी आवाज़ मानो थम से गए हो। हर कोई उस आवाज़ को सुनने में तल्लीन हो गया। उस वक्त विजय तो भूल ही गया था कि वो रेल में है हजारों लोगों के बीच।

Unconditioned love,pure love,best love story,popular love story.

Unconditioned love,pure love,best love story,popular love story.


देखते देखते गाना खत्म हो गया। साथ ही शोर मचाने वाला आवाज़ भी। कुछ सुनाई दे रहा था।
वन्स मोअर...वन्स मोअर विनू!!

अच्छा! तो इस स्वर सुंदरी लता मंगेशकर का नाम विनू है! लेकिन विनू मतलब! वनिता, वंदना !! उस स्वर सुन्दरी से मिलने की विजय की इच्छा और भी तीव्र हो गई।

न चाहते हुए भी विजय दूसरों की याने विनू के दोस्तों की बातो पर गौर फरमाने लगा। बातों बातों में उसे पता चला कि वो भी बैंगलोर ही जा रही हैं। विजय मन ही मन खुश हुआ। अपने ही विचारों में खोया हुआ था कि अचानक आवाज़ आई..

"एक्सक्यूज मी! आप उठेंगे क्या।" वही आवाज़। विजय ने उपर देखा।

गोरा रंग, काली बड़ी बड़ी आंखें, नुकीली नाक, लंबे बाल। अपरिचित व्यक्ति से बात करने की वजह से चेहरे पर मिश्र भाव। एक हाथ में बेडशीट और दूसरे में तिकट।।

विजय जहा बैठा था असल में वो सीट विनु की ही थी। इसलिए विजय को वहां से उठना पड़ा। वक्त गुजरता गया और बेंगलुरु कब पहुंचे उसकी खबर ही नहीं हुई।

Unconditioned love,pure love,best love story,popular love story.


 विजय भोपाल का रहनेवाला था। सीधा लड़का था। इंटरव्यू के सिलसिले में बेंगलुरु आया था। इंटरव्यू दिया और सेलेक्ट भी हो गया। उसके पापा मास्टरजी थे। सबको बहुत खुशी हुई। उसकी एक छोटी बहन भी थी उसकी शादी की परवाह भी हमेशा लगी रहती थी।

दो साल बीत गए थे। विजय अपनी नोकरी में सेट हो गया था।उसके माता पिता को उसकी शादी की चिंता होने लगी थी। लेकिन विजय के मन मंदिर में तो वह स्वरागिनी ही वास करती थी। उसके पापा ने विजय से कहा,

"बेटा, हमारे स्कूल में एक लड़की है। बच्चो को पढ़ाती है। पढ़ी लिखी, सीधी साधी।। तुम्हे कोई हर्ज ना हो तो देख लो।"
बेचारा विजय अपने पापा के सामने कुछ नहीं बोल सका। बोलता भी क्या! उसे तो कहां पता था कि वो स्वरागिनी कहा रहती है ! क्या करती है ! यहां तक कि उसका नाम तक उसे ठीक से पता नहीं था। अजीब उलझन में फस गया था वह ...

Unconditioned love,pure love,best love story,popular love story.


 एक दिन विजय सुबह सुबह अपने ऑफिस के लिए निकल रहा था। बस से जाना पड़ता था। बहुत भीड़ थी बस में। लेकिन इन महाशय को जगह तो मिल गई थी फिर किस बात की परेशानी!

 अगले स्टॉप पर वही स्वरागिनी बस में चढ़ी। मानो विजय का नसीब ही खुल गया हो। लेकिन उसने चेहरे पर जाहिर नहीं होने दिया। कुछ ही पल में कुछ आवाज़ सुनाई दी। बस कंडक्टर बोल रहा था ...
 "मैडम, बीस रुपए दे दीजिए नहीं तो मुझे बस को रूकाना पड़ेगा"

Unconditioned love,pure love,best love story,popular love story.


 विनू उससे बार बार मिन्नते कर रही थी। उसके पास सौ रुपए का नोट था। खुले पैसे नहीं थे। लेकिन बस कंडक्टर सुनने का नाम नहीं ले रहा था। विजय ने मौका देखकर पैसे दे दिए।

 विनू ने विजय को थैंक्स कहा और अगले स्टॉप पर पैसे लौटाने का वादा किया। बस रुकी। उस स्वरागिनी ने बहुत कोशिश की लेकिन कुछ न हुआ। वो मायूस हो गई। विजय ने कहा...
 "रहने दीजिए, कोई बात नहीं"
 लेकिन वीनू एक स्वाभिमानी लड़की थी। उसे ऐसे किसी  की मदद लेना पसंद नहीं था। उसने कहा...

 "सुनिए महाशय, आप मुझे 5 बजे यही मिलना मै आपके पैसे लौटा दूंगी।" इतना कहकर वह चली गई।
 विजय को उसकी यह अदा पसंद आई। उसका भी यही मानना था कि लड़कियों को आत्मनिर्भर होना चाहिए।

Unconditioned love,pure love,best love story,popular love story.


विजय को ऑफिस में काम होने की वजह से उसे पहुंचने में देर हुई। 6 बज चुके थे। विनू वहीं इंतज़ार कर रही थी। देखते ही उसने वह पैसे लौटा दिए और थैंक्स कहा।

Unconditioned love,pure love,best love story,popular love story.


 विजय ने भी वेलकम कहकर औपचारिकता निभाई। बात यही ख्तम हो गई थी के विजय ने स्वरागिनी को उसका नाम पूछा। उसने अपना नाम विनिता बताया। विजय को खुशी हुई। वो ऐसे ही रोज मिलने लगे। नजदीकियां बढ़ती गई।

विनिता एक गरीब लड़की थी। उसकी मां बचपन में ही गुजर गई थी। इसीलिए वह अपने मामा के घर रहती थी। दिन बीतते गए। दोनों को मोहब्बत हुई एक दूसरे से। परेशानी कि बात तो यह थी कि विजय के पापा लड़की देख चुके थे। विजय ठहरा आज्ञाकारी पुत्र। अपने पिता को वह कैसे बताए।

 विजय ऑफिस से छुट्टियां लेकर भोपाल आया था कुछ दिन के लिए। तभी वो अपने पापा से अपने दिल की बात करनेवाला था। लेकिन उसे उसका मौका नहीं मिला हमेशा कुछ न कुछ हो जाता।

 एक दिन सब ऐसे ही बाते करते बैठे थे कि विजय के पापा ने लड़की की फोटो दिखाई। फिर क्या था जिस बात को वह ना कहनेवाला उसी बात पर राजी हो गया। क्योंकि वह लड़की कोई और नहीं बल्कि विनिता ही थी। विजय के माता पिता भी खुश हो गए।

शादी तय हो गई। विजय की मा का कहना था कि आनेवाली बहू साथ में बहुत सा सामान और गहने लेकर आए। इसीलिए वो शादी में तरह तरह की अड़चने लाने लगी। वही विजय के पिताजी उदार स्वभाव के थे।

Unconditioned love,pure love,best love story,popular love story.

Unconditioned love,pure love,best love story,popular love story.


 उन्होंने विजय कि मा को बहुत समझाया लेकिन एक न बनी। आखिर विजय को फैसला लेना पड़ा। उसने अपनी मा को विनिता के स्वभाव के बारे में बताया। उसकी समझदारी को उन्होंने भी महसूस किया। इस तरह विजय की छोटी सी जिंदगी में बहार आई।

सीख/निष्कर्ष:-

प्यार.... वो एहसास है जिसे शब्दों में कभी बयान नहीं किया जा सकता। प्यार कभी स्वार्थी नहीं होता। प्यार के लिए कभी अपने माता पिता का दिल मत दुखाओ। क्योंकि तुम्हारी खुशी से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। विजय और विनिता की तरह बनो। सच्चे और आत्मनिर्भर....