Hindi love story,Love stories in hindi,romantic love stories.
आकाश हांफते हांफते कॉलेज पहुंच गया था।
मंच पर नाटक चल रहा था।
एक अतिसुंदर, मनमोहक, चेहरा....वो एक टीचर के किरदार में थी। टीचर नहीं मानो सुंदरता की मूरत हो।
आकाश ने उसे कॉलेज में पहली बार ही देखा था। हमारी भारतीय संस्कृति को अवगत कराने वाला वो नाट्य था।
एक सीधी लड़की पढ़ लिखकर टीचर बन जाती है। फिर भी उसके लिए अपने संस्कार सबसे उपर है।
Love story,best love story 2020,romantic love,hindi love story.
आकाश का ध्यान कहानी की तरफ बिल्कुल नहीं था। वो उस लड़की को देख रहा था। क्या बात थी उसमें। बात तो ऐसे करती जैसे फूल की तरह कोमल हो। आंखों से असीम सुंदरता थी। चेहरे पर असीम भाव, शांतता से बात, उसमें कुछ अलग ही बात थी। आकाश मन ही मन सोंच रहा था उसने कॉलेज में आज तक इस लड़की को कैसे नहीं देखा? कैसे? परदा गिरा।
नाट्य खत्म हुआ। ज़ोर ज़ोरसे तालियां बजी। बहोत शोर भी हुआ। लेकिन आकाश के लिए जैसे सब सुन्न हो गया था।
थोडी देर में अनाउंसमेंट हुई की... आकाश तिवारी आपके सामने आ रहे हैं। अपना नाम सुनकर आकाश कि आंखें ऐसे हो गई जैसे कोई बुरा ख्वाब देख लिया हो।
Love story,best love story 2020,romantic love,hindi love story.
वो भागकर मंच के पीछे पहुंचा। अपना गिटार लेकर मंच पर चला आया। उसकी नज़र ईधर उधर घूम रही थी जाने उस सुंदरी को ढूंढ रही थी शायद। संगीत शुरू हुआ। कोरस ने आवाज़ दी। आकाश ने गिटार संभाली और आंख बंद करके गाने लगा। सब चुप हो गए। वो गाना नया ही था। जिसकी खोज आकाश ने कि थी।
देखते देखते गाना खत्म हुआ। इतना शोर हुआ कि बस... आकाश गाने के बाद हमेशा अपने चाहने वालों से बात करता लेकिन...लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं हुआ। वो दौड़ते हुए मंच के पीछे गया। उसे लगा वो कहीं दिखेगी। अफसोस वहां कोई नहीं था।
दरअसल आकाश कॉलेज का सिंगर था। बहुत ही मशहूर भी था। सारी कॉलेज कि लड़कियां उसके पीछे लगी रहती लेकिन आकाश को अपने सपनों कि सुंदरी का इंतज़ार था। और उस सुंदरी के दर्शन उसे आज हो गए थे। उसने अपने दोस्तो को उस लड़की के बारे में पूछा, बहुत कोशिश की लेकिन कुछ पता ना चला।
अगले दिन कॉलेज में उसी नाट्य की बात चल रही थी। हर किसीमें चर्चा का विषय वही था। लेकिन इस बात को लेकर आकाश को बिल्कुल भी जलन भी हुई बल्कि वो तो बहुत खुश दिखाई दे रहा था। क्लास शुरू हो गई थी। आकाश अपनी क्लास में जाकर बैठ गया। उसने फिर...फिर उसिको देखा लेकिन आज कुछ अलग अंदाज में।
Love story,best love story 2020,romantic love,hindi love story.
वो और ये बहुत फर्क था। उसे देखकर आकाश और दंग रह गया। साधी, सीधी, सरल, हल्के गुलाबी रंग का पंजाबी सूट, लंबी चोटी, छोटा सा हैंडबैग, उसका रहन सहन कुछ अलग ही था। आकाश ने उसकी दोस्त से दोस्ती कर ली। उसके बारे में थोडी जानकारी पता कर ली।
उसका नाम मीना था। मीना एक मिडिल क्लास घर से थी। उसके पापा एक छोटे से स्कूल में मास्टर थे। मां घर पर ही रहती। दो छोटे भाई थे। मीना बहुत खुले विचारों की लड़की थी। उसका खुद पर आत्मविश्वास उसे हर चीज करने में उसे मदद करता। कॉलेज के बाद वह ट्यूशंस लेती और खुद के और छोटे भाइयों के शिक्षा का खर्चा उठाती। उसे ज्यादा बात करना पसंद नहीं था। उसे लड़को से बात बढ़ाने में कोई रुचि नहीं रहती।
उसकी एक ही अच्छी दोस्त थी नैना। मीना क्लास में हमेशा आगे रहती। इतना होने के बाद भी उसमें थोडी सी भी अकड़ नहीं थी। अगर किसीको नोट्स चाहिए होते या कुछ भी काम होता मीना सबसे आगे रहती उसे मदद करने में।
Love story,best love story 2020,romantic love,hindi love story.
आकाश सोच में पड़ गया था। क्लास में रहकर उसने मीना को आजतक कैसे नहीं देखा। नैना से बात करने के बाद उसे पता चला कि नाट्य में ऐन वक्त पर टीचर बनी लड़की नहीं पहुंची तो मीना को न चाहते हुए भी उसमें हिस्सा लेना पड़ा। आकाश रोज मीना को कॉलेज में देखता लेकिन उसे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।
एक दिन कॉलेज में संगीत की क्लास चल रही थी। मीना संगीत में जीरो थी, लेकिन उसे आकाश का गाना बहुत पसंद था। वहां सब थे। अपने अपने संगीत का अभ्यास कर रहे थे। अचानक किसीने अनाउंसमेंट है।
"सुनिए, मै आज आपको कुछ बताना चाहता हूं। "
वह आकाश ही था। सबमें आतुरता फैल गई, आकाश क्या केहनेवाला है। किसीको कुछ पता नहीं था। आकाश आगे बोलने लगा।
"एक लड़की है, जिसे मै प्यार करने लगा हूं। सोते वक्त, उठते वक्त, हर वक्त उसका खयाल रहता है। मुझे उसकी आदत बहुत पसंद है और मै उसका बहुत आदर भी करता हूं। मै उसे कभी मेरे फैसले को लेकर फोर्स नहीं करना चाहता। अगर वो पसंद करे तो.." दो पल सांस लेकर उसने कहा,
"मीना, will you marry me"
Love story,best love story 2020,romantic love,hindi love story.
सब साइलेंट हो गए थे। सबको मीना के जवाब का इंतज़ार था। मीना को आकाश की आवाज़ पसंद थी, सभ्य लड़का है, लेकिन उसे ऐसे जल्दी में फैसला लेना सही नहीं लगा। मीना ने हिम्मत करके कहा,
" आकाश, मै तुम्हारे भावनाओं की इज्जत करती हूं। तुम बहुत अच्छे लड़के हो। लेकिन मेरी जिंदगी में ये फैसला लेनेका हक सिर्फ मेरे माता पिता को है। इसीलिए तुम्हे मेरे पिताजी से बात करनी होगी। आई एम सॉरी।"
आकाश को थोड़ा बुरा लगा। लेकिन उसने कहा,
"ठीक है, मै इसके लिए तैयार हूं।"
मुस्कुराकर मीना वहां से चली गई।
दूसरे ही दिन मीना ट्यूशंस लेने के लिए गई थी। आकाश मीना के घर पर गया। उसने उसके पिता से अपने प्यार के बारे में बताया। थोडी देर मीना के पिताजी चुप रहे। लेकिन उन्होंने थोडी देर से पूछा की क्या तुम्हारे माता पिता को मीना पसंद है।
आकाश अमीर घर का लड़का था। उसने अपने माता पिता को मीना के बारे में बताया था लेकिन उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। उन्हें बराबरी के बिरादरी में शादी करनी थी। लेकिन इसके बाद भी आकाश मीना के लिए कुछ भी करने के लिए राज़ी था। मीना के पिताजी को इस बात का बुरा लगा। उन्होंने आकाश को समझाया, माता पिता का साथ ही सबकुछ है।
Love story,best love story 2020,romantic love,hindi love story.
और रही मीना कि बात तो उसके लिए लड़का हमने देख रखा है। आकाश समझदार था। उसे मीना के पिताजी से बहस करना जरूरी न लगा। इसीलिए वो वहां से चला आया।
मीना को यह बात पता चली के उसके पिताजी ने आकाश को नापसंद किया है। मीना ने कुछ नहीं कहा। कहीं न कहीं मीना भी आकाश से मोहब्बत करने लगी थी।
लेकिन उसने यह बात आकाश को कभी नहीं बताई। एक दिन कॉलेज में ऐसे ही कुछ फंक्शन चल रहा था। नैना और मीना अकेले ही बैठकर कुछ बाते कर रहे थे तभी वहां आकाश आया। उसने कहा उसे मीना से कुछ बात करनी है। मीना डर गई । आकाश ने जो कुछ हुआ सब बता दिया। मीना ने कहा,
" आकाश, तुम्हारी बात सही है। क्या तुम मेरी जगह रहते तो अपने माता पिता के मर्ज़ी के सिवाय कहीं और विवाह करते??",
"नहीं"....(सोचकर),
"मेरे पिताजी मास्टरजी है, समाज में लोग उनकी बहुत इज्जत करते है। मै कोई भी ऐसा वैसा कदम उठाकर उन्हें शर्मिंदा नहीं करना चाहती",
"क्या तुम मुझसे प्रेम नहीं करती",
"ये प्यार है या सिर्फ आकर्षण, ये में नहीं जानती लेकिन तुम्हे पसंद जरूर करती हूं"
Love story,best love story 2020,romantic love,hindi love story.
"मीना, मेरे लिए इतना ही काफी है। मुझे गर्व है तुम्हारे फैसले पर। खूब बड़ी बनो और अपने माता पिता का नाम रोशन करना। किस्मत ने चाहा तो फिर मिलेंगे। Good bye।"
इतना कहकर आकाश वहां से चला गया। मीना सिर्फ देखती रही। उसकी परछाई को.....
पांच साल बीत चुके थे।
मीना ने एग्जाम पास करके वह डिप्टी कलेक्टर बन गई थी। मीना का विवाह भी हो गया था। उसकी एक छोटी सी लड़की थी। हसता खेलता परिवार था। आकाश ने भी गायकी में बहुत शोहरत हासिल की। वो अब एक मशहूर गायक था। सब कैसे अच्छे से चल रहा था।
ऐसे ही एक बार आकाश और मीना एक दूसरे के सामने आ गए। लेकिन अब उन दोनों में कोई क्लेश नहीं था। सिर्फ प्यार था। असीम प्यार.....





